Share The Post

देहरादून। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी, एमजी हेक्टर लाइनअप का विस्तार करने की घोषणा की है। इस नई हेक्टर को दो नए 7-सीटर वेरिएंट, हेक्टर प्लस 7-सीटर सेलेक्ट प्रो और स्मार्ट प्रो के साथ पेश किया गया हैं। यह नई हेक्टर उन ग्राहकों को एक स्पेशियस और वर्सेटाइल कार का विकल्प प्रदान करती है, जो एक प्रीमियम एसयूवी का अनुभव चाहते हैं। हेक्टर सेलेक्ट प्रो में सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ के साथ 1.5टी पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका सीवीटी ट्रांसमिशन एक स्मूथ और बेहतरीन ड्राइविंग का अनुभव प्रदान करता है। वहीं स्मार्ट प्रो वेरिएंट को 2.0एल डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। इसमें  6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है, जो बेहतर माइलेज और टॉर्क प्रदान करता है।
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर, सतिंदर सिंह बाजवा ने इस अवसर पर कहा कि हेक्टर के नए 7-सीटर वेरिएंट यह दिखाते हैं कि अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया कितना प्रतिबद्ध है। भारतीय बाजार में एमजी हेक्टर को मिली सफलता को ध्यान में रखते हुए ये नए एडिशन पेश किए गए हैं। इस नई हेक्टर में क्वालिटी, कंफर्ट और सर्वश्रेष्ठ तकनीक से कोई समझौता नहीं किया गया है। यह नई हेक्टर एक स्पेशियस और वर्सेटाइल अनुभव प्रदान करती है। हेक्टर की इन्हीं खूबियों ने इसे ग्राहकों के बीच एक सबसे पसंदीदा विकल्प बना दिया है। हमें विश्वास है कि हेक्टर प्लस 7-सीटर सेलेक्ट प्रो और स्मार्ट प्रो वेरिएंट आगे भी एसयूवी के शौकीन ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे, साथ ही ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरते रहेंगे।
नई हेक्टर को बाजार में बेहद प्रतिस्पर्धी कीमतों पर पेश किया गया है। हेक्टर के नए वेरिएंट में वे सभी प्रमुख फीचर्स दिए गए हैं, जिन्होंने हेक्टर को एक लोकप्रिय एसयूवी के रूप में स्थापित किया है। हेक्टर के इन शानदार फीचर्स में इसकी कमांडिंग रोड प्रेजेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतरीन ड्राइविंग कंफर्ट शामिल हैं। भारत में अपनी सफलता को आगे बढ़ाते हुए, नए सेलेक्ट प्रो और स्मार्ट प्रो वेरिएंट में पहले से बेहतर इन-कार इंफोटेनमेंट प्रदान किया गया है। हेक्टर के इन खास फीचर्स की बात करें तो इसमें भारत का सबसे बड़ा 14-इंच एचडी पोर्ट्रेट इंफोटेनमेंट सिस्टम, 75 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आई-स्मार्ट तकनीक, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो और एक वायरलेस फोन चार्जर दिया गया है।

By admin

You missed