Share The Post

देहरादून। ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रैंड, टेक्नो ने अपनी लोकप्रिय स्पार्क सीरीज़, टेक्नो स्पार्क 20 प्रो 5जी में एक और ऑल-राउंडर एडिशन के साथ दमदार वापसी की है। स्पार्क 20 प्रो 5जी सबसे शानदार सुविधाओं के साथ आता है, जिसमें 10 5जी बैंड्स, स्लीक और मॉडर्न सुपरएलिप्स डिज़ाइन, 16 जीबी रैम और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज आदि शामिल हैं। यह आज से ही ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। विशेष लॉन्च ऑफर के तहत यह फोन केवल 13,999 रुपए की शुरुआती कीमत उपलब्ध है।
टेक्नो, अपनी ऑल-राउंडर स्पार्क सीरीज़ के लिए जाना जाता है, जिसके पास पूरे भारत में 1300 से अधिक सपोर्ट सेंटर्स का कुशल नेटवर्क है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रैंड है, जो सबसे किफायती कीमत वाले स्मार्टफोन में भी ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने और उन्हें संतुष्ट करने की दिशा में काम कर रहा है।
लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, अरिजीत तालापात्रा, सीईओ, टेक्नो मोबाइल इंडिया, ने कहा कि हमारी प्राथमिकता हमेशा ही यूज़र्स को ऐसे स्मार्टफोन्स से सशक्त बनाना रही है, जो मजबूत और विश्वसनीय कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। यही कारण है कि स्पार्क सीरीज़ में हमारे नवीनतम एडिशन, स्पार्क 20 प्रो 5जी को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह यूज़र्स को सबसे बेहतर अनुभव प्रदान करे। हमें विश्वास है कि स्पार्क 20 प्रो 5जी यूज़र्स की हर तरह को जरूरतों को पूरा करते हुए, एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन के रूप में खुद को स्थापित करेगा और उनके दैनिक जीवन को बेहतर बनाएगा।

By admin

You missed