उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित
Spread the love

*उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित*

उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव, सचिवालय में सम्पन्न हुए। मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के संरक्षक/मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि द्विवार्षिक चुनाव में आम सभा द्वारा संघ की नई कार्यकारिणी को आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन में श्री विनयपाल सिंह को अध्यक्ष, श्रीमती पूनम को उपाध्यक्ष, श्री दिनेश उनियाल को महासचिव, श्री राकेश रयाल एवं श्रीमती हेमा चन्द को संयुक्त सचिव तथा श्री मनोज पंवार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री आशीष कुमार, श्री नीरज कुमार, श्री नीशू, सुश्री सूचिता, श्री विशाल एवं श्रीमती रीना नेगी का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों एवं संघ की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

By admin